सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places

सूरत में घूमने की जगह

आज हम जानेगे गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत में घूमने की जगह साथ में जाएंगे की यहाँ घूमने का बेस्ट स्थान कौन सा है और कैसे यहाँ तक पहुँच सकते हैं। सूरत को यहाँ मौजूद फ्लाईओवर्स और हीरो के लिए जाना जाता है। सूरत दुनिया का वो स्थान है जहाँ विश्व के 90% हीरे पॉलिश किए जाते हैं। ये शहर ऐतिहासिक समय से ही काफी प्रसिद्ध रहा है। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहाँ कई सारे स्थान है। तो चलिए एक एक करके जानते हैं सूरत के टॉप 10 टुरिस्ट प्लेसेस को।

1.Dumas Beach

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

तो इसमें पहले नंबर पर आता है। डुमास बीच डुमास बीच एक शानदार समुद्री बीच है जो की सूरत से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुजरात के सूरत शहर के दक्षिण क्षेत्र मे स्थित डुमस बीच सूरत एवम नजदीकी शहरो के लिए घूमने का एक अच्छा विकल्प है।[1] जो सूरत एयरपोर्ट से केवल 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। डुमस गाँव का इतिहास भी काफी भाव्य एवम रोमांचक है। यहां ज़्यादातर मछुआरे की बसाहट है। और कहा जाता है की इतिहास मे यहां नवाबो की बसाहट थी। ये गुजरात राज्य की एक फेमस जगह है। इस बीच पर आप को लोग अक्सर परिवार या दोस्तों के साथ घूमते फिरते नजर आ जाएंगे। यहाँ आप समुद्र किनारे पानी और रेत के खेलों का मज़ा ले सकते हैं। साथ में यहाँ बिकने वाले स्वादिष्ट गुजराती भोजन का भी मज़ा ले सकते हैं। अगर आप यहाँ भी कार में आते हैं। तो घोड़े और ऊंट की सवारी का भी मज़ा ले सकते हैं। यहाँ पर फेमस नास्ता हे मेगी | यदि आप डुमास आते हैं, तो आपको इसे एक बार अवश्य आजमाना चाहिए |

2.Jagdish Chandra Bose Aquarium

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

जगदीश चन्द्र बोस अक्वेरीअम सूरत का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है जो कि बच्चों को काफी पसंद आता है। यहाँ पर एक विशाल मछलीघर है जो कि भारत में अपनी तरह का पहला मछलीघर है। यहाँ मछलियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां भी रखी हुई है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक बहुत ही अच्छी जगह है। इसके बाद अगले साल आता है हजीरा विलेज। अरब सागर के किनारे बसा हुआ हजीरा एक खूबसूरत जगह है। ये जगह अपने बीचेस और पोर्ट के लिए फेमस है। इसके अलावा यहाँ पर कुछ गर्म पानी के झरने भी हैं जो पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। यह जगह स्थानीय और विदेशी सभी पर्यटकों को पसंद आती है। यहाँ आप रेत पर बैठकर समुद्र के किनारे खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।

3.Suvali Beach

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

सवाली बीच सूरत से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत बीच हैं। ये बीज धीरे धीरे टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित होता जा रहा है। ये काली रेत का बीच है।जो मीलों तक फैला है। यहाँ शाम के समय काफी लोग आपको टहलते हुए नजर आ जाएंगे। इस बीच पर कम ही भीड़ रहती है तो शांति में समुद्र के किनारे बैठने के लिए यह एक अच्छी जगह है। 

4.Dutch Garden

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

डच गार्डन डच गार्डन सूरत शहर के ऐतिहासिक स्थलों में एक है। यहाँ पर उन ब्रिटिश और डच अधिकारियों की खबरें भी हैं जो सूरत शहर में अपने व्यापारिक उद्यमों के लिए बस गए थे। ये गार्डन शहर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर कटारगाम गेट के पास में स्थित है। यह एक काफी खूबसूरत गार्डन है जहाँ पर लोग घूमने के लिए आते हैं।

5.Science Centre

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

सूरत शहर का साइन्स सेंटर साइंस और टेक्नोलॉजी में इंट्रेस्ट रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी जगह है। यहाँ पर फन साइंस गैलरी भी है जहाँ पर विज्ञान के सिद्धांतों को मजेदार ढंग से समझाया गया है। बच्चों के लिए काफी अच्छी जगह है। यहाँ आप ब्रह्मांड के सितारों, चन्द्रमा और ग्रहों के बारे में जान सकते हैं। इसके बाद अगले स्थान पर आता है दांडी सूरत शहर में स्थित दांडी अपने ऐतिहासिक महत्त्व के लिए एक प्रसिद्ध समुद्री तट है। ये जगह अपने इतिहास के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पर्यटकों को पसंद आती है। ये जगह वीकेंड में समय बिताने के लिए एक अच्छी जगह है।

6.Tithal Beach

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

ये बीच भी सूरत का एक प्रसिद्ध बीच है। यहाँ आप कई प्रकार के वॉटर्स, पोर्ट्स, ऊंट और घोड़े की सवारी का मज़ा ले सकते हैं। ये जगह बच्चों और बड़ों सभी के लिए बेहतरीन जगह है। इसके अलावा यहाँ तीन मंदिर भी है। स्वामी नारायण मंदिर, साईं बाबा मंदिर और विष्णु मंदिर। इन मंदिरों का स्थानीय लोगों के लिए बहुत धार्मिक महत्त्व है।

7.Surat Castle

 सूरत में घूमने की जगह |Surat Top 10 tourist places सूरत में घूमने की जगह

सूरत कैंसल सूरत कैसल को पुराना किला के नाम से भी जाना जाता है। जो कि सूरत के सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में से एक है। ये गुजरात सल्तनत के फिरो जंतु ब्लाक के आधार पर बनाया गया था। इस किले का मुख्य उद्देश्य पुर्तगलियों के खिलाफ़ सुरक्षा करना था। ये ऐतिहासिक किला अब सूरत के सबसे फेमस ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है।

सूरत किला गुजरात के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह किला व्यापार और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थान था जब ब्रिटिश राज्य भारत पर अधिकार कर रहा था। इसका निर्माण 1546 में सुलतान अदिलशाह द्वारा किया गया था। किले का मुख्य उद्देश्य गुजरात की सुरक्षा करना और व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। आज यह एक पर्यटन स्थल के रूप में महत्वपूर्ण है और लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

किला के भीतर बहुत सारी दीवारें, महल और गुफाएं हैं जो इसकी महत्वपूर्ण विशेषताओं को दर्शाती हैं। सूरत किला भारतीय इतिहास और संस्कृति के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतीक है और इसे बचाने और संरक्षित रखने के लिए सरकारी निर्देश भी हैं। इसकी भव्यता और उसका ऐतिहासिक महत्व यात्रियों को आकर्षित करते हैं, और वे इसे देखने के लिए विशेष रुचि रखते हैं।